Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नया उद्यम विनिर्माण स्थापित करने हेतु ऋण आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

ब्यूरो 09-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के इच्छुक युवक/युवतियों/भावी उद्यमियो को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 मे नया उद्यम विनिर्माण /सेवा की इकाई स्थापित करने हेतु ऋण आवेदन पत्र वेबसाइट https;//www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/pmegphome/index.jsp पर 30.06.2021 तक आनलाइन किया जा सकता है।

निदेशालय से लक्ष्य आवंटन के अधीन ऋण पत्रावलियों को उपयुक्त पाये जाने पर सम्बन्धित बैंक को आनलाइन अग्रसारित किया जायेगा। आनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित अभिलेख आवश्यक हैं ग्रामीण क्षेत्र मे ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत जनसंख्या प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, एक फोटो एवं शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र उद्योग क्षेत्र हेतु रूपया-10.00 लाख से अधिक तथा सेवा क्षेत्र हेतु रूपया-5.00 से अधिक निवेश वाली इकाईयों के लिए न्यूनतम कक्षा-8 पास होना चाहिए, जिसमे जन्मतिथि का अंकन होना अति आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र मे अधिकतम रू0-25.00 लाख एवं सेवा क्षेत्र मे अधिकतम रू0-10.00 लाख तक ऋण दिये जाने का प्राविधान है, जिसमे शहरी क्षेत्र मे सामान्य जाति के पुरूष लाभार्थियों को 15 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति/अन्य पिछड़े वर्ग/अल्पसंख्यक/महिल/भूतपूर्व सैनिक तथा विकलांग व्यक्तियों को 25 प्रतिशत तथा उसी क्रम मे ग्रामीण क्षेत्र मे 25 प्रतिशत व 35 प्रतिशत मार्जिनमनी/सब्सिडी दिये जाने का प्राविधान है। कुल परियोजना लागत का सामान्य श्रेणी के पुरूष लाभार्थियों द्वारा 10 प्रतिशत तथा अन्य द्वारा 5 प्रतिशत का स्वयं का अंशदान करना होगा। विशेष जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर मे सम्पर्क किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: शराब कांड के दोषी शराब माफिया को बचाने में जुटी प्रदेश सरकार-जिलाध्यक्ष सुनील राम
Next: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना हेतु जनपद को प्राप्त हुआ लक्ष्य

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.