Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

शराब कांड के दोषी शराब माफिया को बचाने में जुटी प्रदेश सरकार-जिलाध्यक्ष सुनील राम

ब्यूरो 09-06-2021
IMG-20210609-WA0009~2

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शराब माफिया एवं आबकारी मंत्री के लापरवाही के चलते अलीगढ़ एवं अन्य जिलों में सैकड़ों लोगों की जहरीली शराब पीने से से मृत्यु हो गई थी। जिसके कारण बुद्धवार को जनपद स्थित गांधी पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना किया।

उक्त धरने में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश सरकार जहरीली शराब कांड के दोषी शराब माफिया को बचाने में जुटी हुई है। बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर फेल है, महंगाई चरम सीमा पर है। और वर्तमान सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैया के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती है, जब तक शराब माफिया को भारतीय जनता पार्टी की सरकार संरक्षण देगी और आबकारी मंत्री को बर्खास्त नहीं करेगी तब तक जिला कांग्रेस कमेटी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। धरने में जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह , राजीव सिंह, मंसूर जैदी, राजेश कुमार गुप्ता, युगल किशोर सिंह, आशुतोष कुमार गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, ओम प्रकाश पांडे, मिलन्द्र सिंह, पत्ती बिंद, अवधेश भारती, शबीहूल हसन, हरिओम यादव, आदिल अख्तर, ओम प्रकाश पासवान, राजेंद्र भारती, संजय बिंद, गुड्डू कुमार, महबूब निशा, कैलाश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: दो पिस्टल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: नया उद्यम विनिर्माण स्थापित करने हेतु ऋण आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.