Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

करंडा की सड़कों पर ‘कातिल डंफर’ का कहर, युवक की मौत पर फूटा जनता का गुस्सा

ब्यूरो 14-05-2025
IMG-20250514-WA0006.jpg


गाजीपुर। करंडा क्षेत्र की सड़कें इन दिनों हादसों का केंद्र बनती जा रही हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग पर लीलापुर नहर के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड डंफर ने एक युवक को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। खून से लथपथ शव देखकर आक्रोशित भीड़ ने पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक को रोक लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। लोगों का यह आक्रोश क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों के प्रति लंबे समय से व्याप्त नाराजगी का परिणाम था।
यह कोई पहली बार नहीं है जब करंडा की सड़कों पर इस तरह की दुखद घटना हुई है। हालांकि, प्रशासन के लिए शायद यह अब भी ‘महज एक हादसा’ ही बना हुआ है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम मनोज पाठक से जब मीडियाकर्मियों ने ओवरलोड ‘कातिल डंफरों’ के चलने पर सवाल किया, तो उनका जवाब हमेशा की तरह घिसा-पिटा था – “जांच कराई जाएगी, कार्रवाई होगी…”
अब सवाल यह नहीं है कि कार्रवाई होगी या नहीं, बल्कि यह है कि आखिर कब तक यह सिलसिला जारी रहेगा? कब तक हर हफ्ते किसी मां का बेटा इन ओवरलोड वाहनों का शिकार होता रहेगा? कब तक प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा रहेगा और बालू माफिया बेलगाम होकर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ते रहेंगे? जनता के सब्र का बांध अब टूट चुका है और यह घटना सिस्टम की नाकामी से हुई एक ‘हत्या’ से कम नहीं है। मृतक युवक की पहचान लीलापुर गांव निवासी 20 वर्षीय लक्की निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, करंडा की सड़कों पर धुएं का गुबार उठ रहा है। इस धुएं में एक मासूम की लाश की चीत्कार और लापरवाह तंत्र की खामोशी शामिल है, जो शायद किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

Post navigation

Previous: शॉर्ट वीडियो के दौर में भावनाओं को स्थिर रखना जरूरी एसपी
Next: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.