Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शुरू की ओपीडी सेवा

ब्यूरो 21-06-2021
IMG-20210621-WA0036

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव कम होते ही शासन के निर्देश पर चिकित्सालयों पर ओपीडी सेवा शुरू की जा रही है। इसके शुरू होने के पश्चात आमजन को काफी राहत मिलना शुरू हो गयी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवा देने आए डॉक्टरों ने जनपद के जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के चार वरिष्ठ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में शुरू होने वाले राजकीय मेडिकल के लिए जनपद में 10 टीचिंग फैकेल्टी के डॉक्टर, 35 जूनियर रेजिडेंट और दो सीनियर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने जनपद में नियुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों में से सोमवार से जिला अस्पताल में चलने वाले ओपीडी सेवा में प्रोफेसर स्तर के डॉ धनंजय वर्मा फिजीशियन एवं डॉ आनंद कुमार फिजीशियन, सीनियर ऑर्थो डॉ कृष्ण कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विकास अग्रवाल ने ओपीडी सेवा शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि टीचिंग फैसेल्टी के लिए आए डॉक्टरों में एनाडमी के तीन, फिजियोलॉजी के एक, पैथोलॉजी के एक, बायोकेमेस्ट्री के एक, डेंटल सर्जन एक, मेडिसिन के दो एवं आई सर्जन एक ने अब तक ज्वाइन किया हुआ है वही आने वाले दिनों में सर्जरी के दो डॉक्टर भी ज्वाइन करेंगे।
जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा देने वाले डॉ धनंजय वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने बताया कि जिला अस्पताल में उनका पहला दिन रहा और उन्होंने करीब 15 से 20 मरीजों को देखा है जिसमें अलग-अलग तरह के रोगों से पीड़ित मरीज आए हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके अनुसार दवा लिखी गई है और आगे भी अपने ओपीडी सेवा के माध्यम से जनपद के लोगों को हम अपनी सेवा देते रहेंगे।

Post navigation

Previous: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की डीएम ने की समीक्षा बैठक
Next: किसान के गेहूं खरीद की गारंटी दे सरकार-सुनील राम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.