Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

किसान के गेहूं खरीद की गारंटी दे सरकार-सुनील राम

ब्यूरो 22-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210622-WA0015

गाजीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका-गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जिले के समस्त बंद सरकारी क्रय केंद्रों पर कांग्रेस के सिपाहियों ने धरना एवं प्रदर्शन किया।

उसी क्रम में जनपद के साधन सहकारी समिति  कुसम्ही कला क्रय केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए किसानों की गेहूं खरीद के लिए 15 जुलाई तक गेहूं खरीद के लिए सरकार से मांग की क्योंकि अभी किसानों का गेहूं 70 परसेंट तक नहीं खरीदा गया है। तत्काल मुख्यमंत्री महोदय इसको संज्ञान में लेकर के गेहूं खरीद के तिथि को आगे बढ़ाएं । कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकार किसानों की गेहूं खरीदने की गारंटी प्रदान करें नहीं तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई के लिए, जन आंदोलन खड़ा करके किसानों की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है । 7 दिन का सरकार ने तिथि बढ़ाई थी लेकिन उस 7 दिन में क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी नाम मात्र की हुई। सरकार किसानों के हित के लिए समय बढ़ावे नहीं तो  हम लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन के  लिए बाध्य होंगे। साथ ही जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन केंद्र प्रभारी परशुराम को दिया गया। बंद पड़े क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाया जाए नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाह, पंकज दुबे, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, लाल साहब यादव, राम नगीना पांडे, अवधेश भारती, महबूब निशा, जितेंद्र कुमार बिंद, कैलाशपति कुशवाहा, मुसाफिर बिंद, कैलाश बिंद, अक्षयबर बिंद, देवेंद्र सिंह, आदिल, अमरनाथ यादव, ओम प्रकाश पासवान, राजेंद्र भारती, पत्ती बिंद, टीपू आदि लोग थे।

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शुरू की ओपीडी सेवा
Next: इलाज के दौरान 37 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.