Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

इलाज के दौरान 37 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

ब्यूरो 22-06-2021
IMG-20210622-WA0011

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर ग्राम में बीते रविवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में गम्भीर रूप से घायल अमित तिवारी उर्फ रिंटू (37) का इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शांति ब्यवस्था में जुट गई।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व अपसी पट्टीदारों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डण्डे से जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गये थे। जिसमें मनीष तिवारी, कृष्णा तिवारी, अमित तिवारी तथा दूसरे पक्ष से बृजराज तिवारी एवं चंदन तिवारी घायल हो गये थे। जिसमें घायल युवक अमित तिवारी उर्फ रिंटू (37) पुत्र विनय तिवारी की हालत काफी नाजुक हो गई थी। चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा तत्काल पुलिस फोर्स पहुंच गई। ज्ञात हो कि मृतक अमित तिवारी उर्फ रिंटू तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। सभी भाई घर पर ही रहकर खेती बारी करते थे। दो पूर्व भी इन दोनो पक्षों में मारपीट हुआ था। लेकिन बाद में दो पक्षों में सुलह समझौता हो गया था। मृतक के दो बच्चे कृष्णा तिवारी (15) तथा अनुज (12) के है। मौत की सूचना पर पत्नी सरोजा देवी एवं माता चिंता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि 20 तारीख को दोनों पक्ष आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिए थे। जिसमें दोनों पक्षों से चार चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर किया गया था। जिसमें एक पक्ष से दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

Post navigation

Previous: किसान के गेहूं खरीद की गारंटी दे सरकार-सुनील राम
Next: न्यायालय के आदेश पर डीएम ने दिया निर्देश

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.