Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अंतिम संस्कार में गए अधेड़ की गंगा में डूबकर हुई मौत

विशेष संवाददाता 01-10-2024
IMG-20241001-WA0232.jpg

जमानियां। सोमवार को अंतिम संस्कार में बड़ेसर शमशान घाट पर शामिल होने गया लहुआर गांव निवासी बाघबली राजभर पुत्र सीताराम राजभर उम्र 55 वर्ष स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहुवार गांव निवासी बागबली राजभर (55) पुत्र सीताराम राजभर गांव के ही अरविन्द खरवार की माता के देहांत के बाद बडेसर गांव स्थिति दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास दाह संस्कार करने पहुंचे थे। जहां दाह संस्कार के बाद वह स्नान करने के लिए पास स्थित पक्के घाट पर पहुंचे। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने के वजह से नहीं बचा पाए। जिसके बाद पुलिस और तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। मौके पर हल्का लेखपाल और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद तहसील के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एसडीआरएफ गोरखपुर को सूचना देकर बुलवाया जिसके बाद मंगलवार की सुबह एस डी आर एफ के जवानों ने गंगा नदी में अपने नांव के माध्यम से इधर उधर खोजबीन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी एसडीआरएफ के जवानो दोपहर 2 बजे तक शव की बरामदगी नही कर सके । बता दे की गंगा नदी में डूबा बुजुर्ग भठ्ठे पर मजदूरी कर भरण पोषण करता था। उसकी तीन लडकी है। जिसमें से दो की शादी हो गई है। एक की शादी के लिए प्रयास कर रहे थे। इस अवसर पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कानूनगो इंद्र प्रताप, लेखापाल आदि सहित कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बैठक कर जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश
Next: रेलवे द्वारा लगाए गए हाइट गेज में ट्रक के फसने से एक घंटे यतायात बाधित

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.