Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

माता बनी कुमाता कलयुगी मां ने तीन बेटियों को दिया जहर

विशेष संवाददाता 06-09-2024
IMG-20240905-WA0316.jpg

गाजीपुर। पूत कपूत हो सकता है परंतु माता कभी कुमाता नहीं हो सकती, की धारणा अब समाज में गलत साबित होने लगी है। ताज़ा मामला भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव का है। अपने कथित प्रेमी के प्रेमाजाल में फंसकर उसने स्वयं अपने हाथों से अपनी तीन बेटियों को चुहे मारने वाली दवा को खाने में मिलाकर दे दिया जिससे जहां एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य दो बहनें बच गयी।
बताते चलें कि थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा बीआरसी जखनियाँ में अपनी बच्ची को जहर देकर हत्या करने के पश्चात, इस सम्बन्ध में थाना भुड़कुड़ा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना की तहकीकात में लगी पुलिस टीम ने घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन को गुरुवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे गेट से सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता अन्नू पत्नी चेतन उपरोक्त ने बताया कि मै अपने प्रेमी के कहने पर अपनी तीन बेटियों को खाने में चूहा मारने की दवा मिलाकर दे दिया था जिससे एक बेटी की मौत हो गई और दो बच गईं।‌ गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव, आरक्षी रवि राय, शशिभूषण शर्मा व महिला आरक्षी रेशमा कुमारी थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस एवं हिंदी पखवाडा़ के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Next: मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की फीस 400, डॉक्टर ने मांगा ऑपरेशन के डेढ़ लाख

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.