Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

विशेष संवाददाता 19-02-2025
WhatsApp Image 2025-02-19 at 6.07.36 PM

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति जब सड़क किनारे से गुजर रहा था, तभी उसने लाल कपड़ों में लिपटा नवजात का शव देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में आशंका जताई जा रही है कि लोक-लाज के भय से किसी अविवाहित महिला द्वारा नवजात को छोड़ दिया गया होगा। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शव को वहां किसने और क्यों फेंका।

Post navigation

Previous: केन्द्रीय बजट 2025-26 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार: विद्यासागर सोनकर
Next: परीक्षा में 13 नकलची पकड़े गए, तत्काल रिस्टीकेट

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.