Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो 20-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210720-WA0026

जमानियाँ। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख एवं 129 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा ने ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को फूलों का बड़ा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुख पद की बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुझे आशा एवं विश्वास है कि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अपने पद की गरिमा बनाते हुए क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता के तमाम जोर जुल्म के बावजूद आप लोगों ने भदौरा और जमानिया ब्लॉक पर समाजवादी परचम लहराने का जो काम किया है वह प्रशंसनीय है। ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि पद की गरिमा बना कर रखूंगी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरूंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ तहसीलदार घनश्याम‚ बीडीओ हरीनरायन‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे‚ संतोष कुशवाहा‚ विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव‚ रजनीश यादव‚ सुरेन्द्र यादव‚ सरजू सिंह‚ दीपू यादव‚ उपेन्द्र सिंह शिवजी‚ चंदन तिवारी‚ अनिल यादव‚ रजनीकांत यादव‚ बबलू सिंह‚ झिल्लू यादव‚ धर्मराज कुशवाहा‚ सरोज यादव‚ मनोज पाण्डेय, संतोष सिंह, रणवीर सिंह बबलू, पंकज यादव, टुन्ना यादव, भरत सिंह, रणविजय यादव, देवेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: छात्रावास/भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने का दिया गया निर्देश
Next: नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नरगिस खान को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.