Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने जूम ऐप के माध्यम से लिया प्रशिक्षण

ब्यूरो 22-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210722-WA0008

जमानियां। स्थानीय विकास खंड के नवनिर्वाचित 84 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण गुरुवार को बेटावर, देवरिया, तियरी व फुल्ली ग्राम पंचायत भवन पर जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण के लिए विकास खंड को चार भागों में विभाजित किया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल के दृष्टिगत प्रशिक्षण के लिए ग्राम प्रधानों के छोटे समूह बनाये गये है। जिसमें देवरिया ग्राम पंचायत भवन में 20‚ बेटाबर ग्राम पंचायत भवन में 21‚ फुल्ली ग्राम पंचायत भवन में 22 और तियरी ग्राम पंचायत भवन में 21 ग्राम प्रधानों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण को लेकर ग्राम प्रधानों में उत्सुकता दिखाई दी। प्रशिक्षण के लिए चयनित पंचायत भवनों में सुबह से ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पहुंचने लगे। प्रशिक्षण में शत प्रतिशत ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन‚ पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम पंचायतों की बैठक, ग्राम पंचायतों की समितियां, प्रधान की भूमिका, कर्तव्य तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि सहित अन्य जानकारियां रोचक वीडियो के माध्यम से प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी की कुछ समस्या हुई लेकिन कुछ देर बाद ठीक हो गया। इस संबंध में बीडीओं हरीनरायन ने बताया कि विकास खंड के सभी 84 ग्राम प्रधानों को मंडल पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। कुछ जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत आई। जिसे दूर कर विधिवत ट्रेनिंग संपन्न हुई। उक्त मौके पर ग्राम प्रधान मुहम्मदपुर आरती यादव, ग्राम प्रधान मतसा मिर्जा शमशाद बेग, ग्राम प्रधान देवैथा गयासुद्दीन खॉ, ग्राम प्रधान करमहरी धर्मेन्द्र कुशवाहा, प्रधान बरुइन प्रीति सिंह, फुल्ली प्रधान श्यामनरायण सिंह, कुसी प्रधान श्यामविहारी, महेवा प्रधान राधिका कुशवाहा, हमीदपुर प्रधान श्यामसुन्दर सहित सभी प्रधान मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: खुशहाल परिवार दिवस पर हुआ दस महिलाओं का बंध्याकरण
Next: सपा नेता आज़म ख़ान के स्वास्थ लाभ के लिए मजार पर चढ़ाया गया चादर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.