Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

खुशहाल परिवार दिवस पर हुआ दस महिलाओं का बंध्याकरण

ब्यूरो 22-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। जिसके तहत 10 महिलाओं का बंध्याकरण भी किया गया।

सरकार की ओर से प्रत्येक माह के 21 तारीख को दंपत्ति को खुशहाल परिवार दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश जारी किया गया है। 21 तारीख को राजकीय अवकाश होने के कारण इस बार गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लिए खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या की समस्या से निपटने के साथ परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है। बताया कि परिवार नियोजन से संबंधित समस्त प्रकार के प्रचार प्रसार सामग्री‚ परिवार नियोजन की सामग्री की उपलब्धता‚ आशा के माध्यम से प्री रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इस कार्य को करने के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड–19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये है। बताया कि नए और ऐसे दंपती जिन्हें परिवार नियोजन अपनाना चाहिए, को प्रेरित करने के लिए उनकी मुलाकात परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने वाले संतुष्ट दंपती से कराकर उनके अनुभव साझा कराए जा जा रहे है। इसी क्रम में आज 10 पंजीकरण हुए है। जिनका बंध्याकरण कराया गया है। इस अवसर पर डॉ तारकेश्वर‚ सिस्टर पुष्पा‚ महेन्द्र सिंह‚ गौतम‚ पूनम‚ उमा पाल आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान
Next: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने जूम ऐप के माध्यम से लिया प्रशिक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.