Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इनामिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ब्यूरो 28-04-2021
IMG-20210428-WA0013

गाजीपुर। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इनामिया (शासन द्वारा 02 लाख सहित कुल 03 लाख) अपराधी लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पिस्टल व जिंदा/खोखा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद।

जनपद मऊ एसओजी/स्वाट टीम एवं थाना सरायलखंसी, चिरैयाकोट एवं मुहम्मदाबाद संयुक्त पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 28.04.2021 को समय करीब 3ः30 बजे प्रातः थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्र्तगत वहदग्राम भंवरेपुर के पास हुयी पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (63ए) अपराधी इनामिया (एक लाख) लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र रामवचन यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी मऊ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया तत्पश्चात इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। साथ ही साथ मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट श्री अविनाश कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव, प्रभारी एस‌ओजी उपनिरीक्षक अमित मिश्रा व आरक्षी विवेक सिंह (सर्विलांस सेल) के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने के कारण बाल-बाल बच गए। लालू उर्फ विनोद यादव जनपद मऊ थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्र्तगत आरटीआई कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह की हत्या व जनपद जौनपुर में ज्वेलरी शाप में हुयी लगभग 02 करोड़ की डकैती तथा जनपद भदोही में बैंक के कैश वैन में लगे स्क्योरिटी गार्ड को गोली मारकर लगभग 25 लाख की लूट सहित जनपद मिर्जापुर व वाराणसी में सराफा व्यवसायी को गोली मारकर आभूषण लूट मामलों सहित इत्यादि मामलों में वांछित चल रहा था तथा एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी था एवं उक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में कुल 84 अभियोग पंजीकृत हैं।

Post navigation

Previous: 30 को बन्द रहेगा न्यायालय
Next: प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.