Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-06-2021
IMG-20210606-WA0020

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक जिला बदर अपराधी को एक नाजायज असलहा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक के मार्ग दर्शन में रविवार को चौकी प्रभारी हंसराजपुर मय हमराहियान के द्वारा मुखबीर सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त संजय यादव पुत्र रमेश यादव उर्फ भोभल यादव निवासी ग्राम हंसराजपुर थाना जंगीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संजय यादव थाना जंगीपुर में एक जिला बदर अपराधी है। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 137/2021 धारा 10 गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 व मु0अ0सं0 138/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार चौधरी चौकी हंसराजपुर, का0 शिवम सिंह, का0 अजय वर्मा, का0 लखपति राम मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: सोलह ब्लाकों में चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त कोरोना दवा का होगा वितरण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.