Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अवैध गाजा व असलहा के साथ एक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 25-03-2021
IMG-20210325-WA0019

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने एवं बिहार में हो रही शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजे एव असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम थाना कोतवाली के बारा चौकी इंचार्ज के पी सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे की जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा के साथ बिहार निकलने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बकैनिया तिराहे के पास से घेरेबंदी कर के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा और एक अदद देशी तमंचा 312 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अखिलेश कुमार पुत्र घुरहू ग्राम डेहरी थाना राजपुर बक्सर बिहार बताया। इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना गहमर में आर्म्स एक्ट के 2 मामले पूर्व में दर्ज है। इसको थाना क्षेत्र के बकैनिया तिराहे के पास से अवैध गांजा एवं असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में पुलिस एस आई के पी सिंह, आर के ओझा, इम्तियाज अली,अभिषेक शुक्ला, विनोद कुमार सिंह शामिल रहे।

Post navigation

Previous: गांजा व तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुँचे जिला कारागार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.