Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पटाखा फोड़ने के विवाद में एक व्यक्ति की मौत

विशेष संवाददाता 01-11-2024
1000033151.jpg

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ओडराई खुटहा गांव में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टी में दिल्ली से अपने घर लौटे ओमप्रकाश चौहान और उनके परिवार ने अपने पड़ोसियों द्वारा दरवाजे के सामने पटाखा फोड़ने का विरोध किया। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने गुट बनाकर ओमप्रकाश के घर पर हमला कर दिया।हमले के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों और रॉड से ओमप्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें बेटा विकास, बेटियां कविता और ममता समेत कई लोग शामिल थे, को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।मृतक के परिवार ने बताया कि आरोपियों के साथ उनकी पुरानी जमीन विवाद को लेकर रंजिश थी, और इसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सीओ भुड़कुड़ा बलिराम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर तैनात किया गया है।ज्ञानेंद्र प्रसाद, एएसपी सिटी ने कहा, “पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पूरी जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: बाइक व कार की आमने-सामने भिड़ंत दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल
Next: यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम – एसपी ने किया रवाना

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.