Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एक झपकी बनी काल

ब्यूरो 12-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250512-WA0006.jpg

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के समीप 292वें किलोमीटर पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गया।

इस हृदयविदारक दुर्घटना में ट्रेलर चालक सुदर्शन गुप्ता (निवासी बैरामपट्टी, थाना महुली, जिला खलीलाबाद) और उनके साथी संदीप यादव (निवासी सगरईचा, थाना महुली, खलीलाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
हादसे का कारण चालक को आई एक झपकी बताई जा रही है। पल भर की नींद ने एक बड़ा हादसा कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बिहार की ओर खाली जा रहा था, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर को तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सप्रेसवे की लगभग 40 मीटर लंबी रेलिंग टूट गई और ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना की खबर जैसे ही उनके परिवारों तक पहुंची, कोहराम मच गया। अपनों की ऐसी हालत सुनकर माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

Post navigation

Previous: यदुपति नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे पर उमंग
Next: ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया, प्रीतिभोज का आयोजन

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.