Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

विशेष संवाददाता 23-04-2024
IMG-20240423-WA0155.jpg

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर मंगलवार की दोपहर को महेगवा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्री की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त उनके पास रखे आधार कार्ड से किया,मृतकों की पहचान आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी अफजाल अहमद (62) और अफजाल की पुत्री आसिया खातून (27) के रूप में हुई। पिता अफजाल अहमद अपनी पुत्री आसिया खातून का बीएमएस में एडमिशन कराने रुपए लेकर गाजीपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों के पास से पुलिस ने नकदी भी बरामद किया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां पुलिस मृतकों के परिवारजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष मरदह धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया मृतकों की शिनाख्त आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी के रूप में हुई है। डंफर से कुचलकर पिता पुत्री की मौत हुई है दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवसव प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का लिया गया प्रण
Next: सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर डिवाइडर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.