Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पेट्रोल पम्प मालिकों को पेट्रोल व डीजल आरक्षित करने का दिया गया निर्देश

ब्यूरो 19-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। संभावित बाढ/सूखा/दैवी आपदा के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक डीजल/पेट्रोल पम्प पर 5000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित किये जाने का निर्देश दिया गया है।

जनपद के समस्त डीजल/पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने रिटेल आउटलेट पर 5000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल आरक्षित रखें। यह आरक्षित मात्रा पम्प के स्टाक में बराबर सुरक्षित रखी जाय ताकि बाढ़/सूखा/दैवी आपदा के समय आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
उक्त आरक्षित मात्रा का निस्तारण जिलाधिकारी अथवा अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार ही किया जायेगा। पम्प धारकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे आरक्षित स्टाक के साथ ही पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता बनाये रखें, ताकि जनसामान्य को डीजल, पेट्रोल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। जिला पूर्ति अधिकारी, कुमार निर्मलेन्दु गाजीपुर ने समस्त डीजल / पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि उपर्युक्तानुसार अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी।

Post navigation

Previous: पोषण स्तर में सुधार व कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए शुरु हुआ वजन सप्ताह
Next: व्यवसाय हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.