Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

पोषण स्तर में सुधार व कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए शुरु हुआ वजन सप्ताह

ब्यूरो 19-06-2021
IMG-20210619-WA0009

गाजीपुर। जनपद में गुरुवार (17 जून) से पोषण स्तर में सुधार लाने व कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए वजन सप्ताह शुरू किया गया है। देश को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नौनिहालों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए वजन सप्ताह के द्वारा कुपोषण की सबसे गंभीर श्रेणी में सैम, मैम कम वजन के बच्चों को चिन्हित कर चिकित्सीय उपचार, परामर्श और उचित परामर्श और माता-पिता की उचित देखभाल से स्वस्थ बनाना और सुपोषित करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिलीप कुमार पांडे ने बताया – जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल 4127 आंगनवाड़ी केंद्र है, सभी केंद्रों पर वजन सप्ताह 17 से शुरू हो चुका है जो 24 जून तक मनाया जाएगा। अब तक 74286 बच्चों का वजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया – कोविड-19 गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की व्यस्तता होने के कारण कार्य योजना में समन्वय स्थापित कर यह सप्ताह अलग-अलग दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वजन सप्ताह मनाया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से दो अक्टूबर के मध्य जनपद में “संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम” नाम से यह अभियान चलाया जाएगा इस दौरान वजन सप्ताह में चिन्हित किए गए सैम, मैम, गंभीर कम वजन बच्चों के लिए सघन समुदायिक गतिविधियां जैसे सप्ताहिक गृह भ्रमण स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय उपचार और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए अभिभावकों को इसके महत्व के विषय व पोषक आहार देने के लिए आंगनबाड़ियों द्वारा उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

Post navigation

Previous: आवास हेतु जनपद को लक्ष्य प्राप्त
Next: पेट्रोल पम्प मालिकों को पेट्रोल व डीजल आरक्षित करने का दिया गया निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.