Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने कार में मारी टक्कर, छह लोग घायल

विशेष संवाददाता 23-02-2025
012 (4)

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टी पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन ने सामने से आ रही चार पहिया कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। हादसे के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटवाया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। जब उनका वाहन जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टी के पास पहुंचा, तभी एक टेंट हाउस से सामना लादकर आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार में आकर कार को टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान:

  • पंकज कुमार सिंह (39 वर्ष)
  • उनके पिता उमाकांत सिंह (55 वर्ष)
  • माता बसंती देवी (52 वर्ष)
  • निधि देवी (35 वर्ष)
  • चंचल कुमारी (38 वर्ष)
  • दो बच्चे
  • पिकअप चालक विपिन राजभर, निवासी महिपालपुर, थाना मरदह
  • स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया और सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकराई, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु घायल
Next: गाजीपुर: जमानियां में ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम की उड़ रही धज्जियां

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.