Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सात लाख की ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 14-08-2024
IMG-20240813-WA0200.jpg

गाज़ीपुर। लोगों को बेवकूफ बनाकर, सोना चांदी से भरा घड़ा निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपए ऐंठ कर फरार चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि वादी के घर पर आकर पूजा पाठ करके नहर से सोने चाँदी से भरा घड़ा, धन सम्पत्ति निकालने के नाम पर वादी से 7 लाख रूपये छल से लेकर अभियुक्त भाग गए थे। वादी द्वारा अभियुक्त सुखदेव राजपूत पुत्र स्व0 नन्दकिशोर निवासी 144 मुखीबाश बैजन अहमदाबाद गुजरात, उमेश चौहान पुत्र गुलाब चौहान निवासी गगऊपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, सोभनाथ चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी हथौडा (किडापुर) थाना भीमपुरा जनपद बलिया तथा रामबृक्ष पुत्र बगेलू चौहान निवासी ग्राम दुवारी थाना मधुबन जनपद मऊ के विरुद्ध बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस उन ठगों की टोह में लगी थी कि सोमवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ठगों की टीम वैसी ही घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र मे भ्रमणशील है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर अभियुक्तों को सफेद रंग की बोलेरो के साथ समय करीब 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, आरक्षी विपिन कुमार, अजय पटेल तथा राहुल कुमार थाना बिरनो जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 सहायक शोध अधिकारी
Next: इंसानियत की मिसाल बने सुभाष पासी, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.