Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गैर जनपदीय दो गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 08-03-2024
IMG-20240308-WA0148.jpg

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने गैर जनपद मऊ के दो शातिर अभियुक्तों को 05.7 किग्रा नाजायज गाँजा, एक अवैध तमंचा 12 बोर  जिंदा कारतूस व मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, गुरुवार की रात थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह के साथ ग्राम बरहपुर गांगी नदी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान चोचकपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखायी दी। जिसे नजदीक आने पर उसे टार्च की रोशनी देकर रूकने को ईशारा किया गया तो पुलिस वालों को देखकर घबरा गया तथा पीछे की तरफ मुडकर भागना चाहा कि पुलिस ने उन्हें मौके पर ही घेर पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों व्यक्ति गैर जनपद मऊ के शातीर किस्म के अपराधी अजीत यादव पुत्र महातम यादव निवासी ग्राम रुकम जालिब थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ व रोशन यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम खुर्दकर्मी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ रहे। अभियुक्तों के कब्जे से 05 किग्रा0 700 ग्राम नाजायज गाँजा ( अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल लगभग 1.5 लाख रूपये ) व अभियुक्त रोशन यादव के कब्जे से एक देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त रोशन पर एक दर्जन तथा अजीत यादव पर दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।अभियुक्तों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम तथा आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लालता प्रसाद यादव व जयप्रकाश सिंह तथा आरक्षी अंकित सिंह, सन्तोष मौर्या, अखिलेश कुमार सिंह, विपिन नायक व सोनू कुमार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार के झूठ फरेब और साजिश से बचें -अफजाल अंसारी
Next: टाप-टेन अपराधी सहित तीन को पुलिस ने दबोचाअसलहा व नकदी किया बरामद

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.