Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पुलिस ने शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा

ब्यूरो 05-05-2025
IMG-20250505-WA0008.jpg


दुल्लहपुर। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात मंसड़ी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम मंसड़ी पुलिया पर गश्त कर रही थी, तो मंसड़ी की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक ने गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे और उसकी मोटरसाइकिल को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना दुल्लहपुर में राजन यादव पुत्र स्व. छतरू यादव, निवासी कोटवा, थाना सरांयलखन्सी, जनपद मऊ के खिलाफ मु.अ.सं. 94/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजन यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें निम्नलिखित मामले शामिल हैं:
मु.अ.सं.-94/2025, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-64/2019, धारा- 307, 41, 411, 414, 467, 468 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-643/2019, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-51/2018, धारा-392, 411 भादवि, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-55/2018, धारा-307 भादवि, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-57/2018, धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
  मु.अ.सं.-99/2018, धारा-3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
बरामदगी:
  एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
  एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
  SO कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
  उ.नि. सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
पुलिस मीडिया सेल
जनपद गाजीपुर

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ  किया गिरफ्तार
Next: ऑपरेशन कन्विक्शन छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को 4 साल की कैद, ₹10,000 जुर्माना

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.