Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना

जमानियां नगर में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

ब्यूरो 14-05-2025
IMG-20250514-WA0008.jpg


जमानियां। नगर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना जगाने के उद्देश्य से जमानियां पुलिस ने बुधवार देर शाम नगर में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया।
यह पैदल गश्त कोतवाली परिसर से शुरू हुई और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 होते हुए नगर के प्रमुख बाजार तक गई। इस दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य चौराहों पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उन्हें आवश्यक चेतावनी दी।

क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने इस दौरान कहा कि नगर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त करना आवश्यक है। इससे आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सकेगी और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत करते हुए उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे किसी भी आपराधिक गतिविधि की पहचान करने और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होंगे। प्रभारी निरीक्षक ने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि पुलिस अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी नजर रख रही है। इस पैदल गश्त अभियान में उपनिरीक्षक अजय कुमार और अभिषेक कुमार तिवारी सहित लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस पहल से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Post navigation

Previous: विधि छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर
Next: मामूली कहासुनी में मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.