Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

मामूली कहासुनी में मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 14-05-2025
khabarimg


जमानियां। थाना क्षेत्र के चक अब्दुल हमीद उर्फ चकिया गांव में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ित शेषनाथ शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही दो युवकों, अरविन्द बिन्द और बाबी देवल, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित शेषनाथ शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के उक्त दोनों युवक आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी-डंडा तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में शेषनाथ शर्मा के चेहरे, आंख के नीचे, छाती और गर्दन पर चोटें आई हैं।
पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। शेषनाथ शर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: जमानियां नगर में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
Next: रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान, बिना टिकट यात्रा पर सख्त चेतावनी

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.