Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चर्चित मदनपुरा हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा

ब्यूरो 04-04-2021
IMG-20210404-WA0013

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव में बीते 2 फरवरी को खेत में हुए हत्या कि गुत्थी 61 दिन बाद सुलझा ली और हत्या के आरोपी मृतक के साढू को बरूईन गांव के पास से रविवार कि सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि मधूमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव के पूरब ओर सिवान में 2 फरवरी कि सुबह गांव के रहने वाले 30 वर्षीय युवक राकेश गुप्ता उर्फ डब्बू कि धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम का सहयोग लिया। पुलिस शुरू से ही हत्या के पीछे उसके किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका व्यक्त कर रही थी। दरअसल ये आशंका यूं ही नहीं थी। मृतक का किसी से कोई झगड़ा या रंजीस नहीं था। कुछ माह पूर्व ही गांव आया था। उसका पूरा परिवार बाहर ही रहता है। जिस कारण से आशंका जतायी जा रही थी। जो सही साबित हुई और हत्या आरोपी मृतक का साढू मनोज गुप्ता निवासी नई बाजार को आखिरकार बरूईन गांव के पास से रविवार कि सुबह करीब 6 बजे गिरफ्तार कर कोतवाल ले आई। जहां उसने पूछताछ में अपना जूर्म कबूल किया। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भुषण मौर्य ने बताया कि हत्या आरोपी मनोज गुप्ता मृतक राकेश गुप्ता का साढू है और उसके घर आता जाता था। मृतक की पत्नी के साथ नाजायज रिश्ते थे। जिस कारण से उसने उसे खेत पर बुला कर उसकी हत्या की थी। उन्होंने बताया कि मृतक का किसी से कोई विवाद या रंजीश नहीं था। जिस कारण से परिवार के सदस्यों कि ओर शक की सूई घुम रही थी और यह सफलता मिली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय‚ हे0का0 सुजीत कुमार सिंह‚ कां0 अजय यादव‚ का0 रत्नेश कुमार‚ का0 गोविन्द निर्मल मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: व्यापारी वर्ग का हित आम आदमी पार्टी में सुरक्षित-प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.