Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गाजीपुर: नवापुर गंगा घाट पर मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

विशेष संवाददाता 12-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। शहर कोतवाली इलाके के नवापुर गंगा घाट के पास बुधवार की सुबह 7 बजे एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मोहल्लावासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मोहल्लावासियों ने कोतवाली पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सीओ सुधाकर पाण्डेय, कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने सीओ सिटी की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया और शिनाख्त में जुट गई। मोहल्लावासियों में शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रहीं। जब मामले में सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा का स्नान चल रहा था, तभी कोतवाली पुलिस को नवापुर गंगा घाट पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।  सीओ सिटी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि मृतक युवक अर्धविक्षिप्त था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.