Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस नाकाम..चोर बे लगाम

विशेष संवाददाता 06-04-2021
IMG-20210406-WA0146

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों का गिरोह सक्रिय है। जो एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। इन चोरो को न पुलिस का डर है और न ही कानून का भय। रविवार कि देर रात कानूनगो मोहल्ला निवासी सैफ कि मोटर साइकिल उसके घर के सामने से ही एक चोर ने चुरा लिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

पीड़ित सैफ ने बताया कि रोज कि तरह वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित इलेक्ट्राॅनिक कि दुकान बंद कर रात्रि करीब 9 बजे अपने कानूनगो मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचा। जहां वह बाहर हमेशा कि तरह मोटर साइकिल खड़ी कर घर में चला गया। बताया कि उनके घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसमें चोर द्वारा चोरी की पूरी वारदात कैद हो गयी है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में वाहन चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदात इस वर्ष हो चुके है। बताया कि बीते माह 11 मार्च को बरूद्दीन कि मोटर साइकिल भी मकान के सामने से चोरी हुई थी। 17 जनवरी कि रात परवेज आलम का 15 पूराना टायर उसके दुकान के बाहर से चोरी हुआ था। 15 नवंबर 2020 को अजय कुमार राम कि आपाची मोटर साइकिल नगर के दुर्गा चौक के पास से चोरी हो गयी थी। मेरे संज्ञान मे करीब छ से आठ मोटर साइकिल चोरी कि वारदात इस वर्ष कस्बा ज़मानियां में हो चुकी है। पुलिस ने अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं किया। जिस कारण से एक के बाद एक चोरी हो रही है और चोरों का हौसला बुलंद है। उन्होंने बताया कि चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: पत्रकार के भाई के निधन पर शोक
Next: सही आहार-विहार, स्वस्थ जीवन का आधार

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.