Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

दिलदारनगर में रेलवे ट्रैक और कस्बे की सुरक्षा के लिए पुलिस ने किया संयुक्त पैदल गश्त

ब्यूरो 28-04-2025
IMG-20250428-WA0007.jpg


जमानिया। दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने रेलवे ट्रैक और कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) दिलदारनगर के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस बल ने दिलदारनगर रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाकों और कस्बे के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ चेकिंग अभियान चलाया। गश्त कर रहे जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

अधिकारियों ने इस अवसर पर आम जनता से भी अपील की कि वे सतर्क रहें और यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संयुक्त गश्त में जीआरपी प्रभारी अशोक मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, आरक्षी आशीष सिंह और अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल, तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Next: 13 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.