Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

13 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

ब्यूरो 28-04-2025
khabarimg


जमानिया। जमानिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी की मां ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के अनुसार, यह घटना बीते 24 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे घटित हुई।
काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं चला, तो आखिरकार 27 अप्रैल को परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी के साथ मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संपर्क में था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Post navigation

Previous: दिलदारनगर में रेलवे ट्रैक और कस्बे की सुरक्षा के लिए पुलिस ने किया संयुक्त पैदल गश्त
Next: श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा में पठन-पाठन शुरू, 10 मई तक होंगे प्रवेश

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.