Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

अमलधारी यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

विशेष संवाददाता 13-02-2024
IMG-20240213-WA0181.jpg

गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने अमलधारी यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। बीते 31 जनवरी को स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसुआ निवासी सपा नेता अमलधारी यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक हाइवे को जाम किया था। तत्पश्चात एसपी ओमवीर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित किया था।
इसी क्रम में  पुलिस टीम ने धामूपुर हाईवे कट के पास से दो देशी तमंचा व पांच जिन्दा कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि नामजद अभियुक्त विशाल पासी के जेल मे रहने के दौरान अमरजीत पासी व पंकज सिंह उपरोक्त भी जेल में एक ही बैरक में निरूद्ध थे, जहाँ विशाल पासी द्वारा अभियुक्तगण की जेल से छुड़ाने में व अन्य आर्थिक सहायता की गयी थी जिस कारण अभियुक्तगण अपने को विशाल पासी का एहसानमन्द समझते थे व उसके लिये कुछ भी करने के लिए तैयार थे । विशाल पासी द्वारा मृतक अमलधारी यादव को अपने ग्राम प्रधानी के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा माना जाता था, इसलिये वह मृतक को किसी भी तरह से रास्ते से हटाना चाहता था, जिसके सम्बन्ध में सभी लोगों नें पूर्व मे ही योजना बनायी थी । योजना के अनुसार ही विशाल पासी नें अपने लड़को तथा अपने साथी पंकज सिंह  व अमरजीत पासी उपरोक्त तथा विनय राय उर्फ भोलू पुत्र विशुन देव राय निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज के साथ मिलकर मृतक अमलधारी यादव पुत्र स्व0 मर्याद यादव निवासी ग्राम अतरसुआ थाना नन्दगंज की बीते 31 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण पंकज सिंह उर्फ राजू(40) पुत्र सभाजीत सिंह निवासी ग्राम झोटना थाना भुड़कुडा,अमरजीत पासी(26) पुत्र स्व0 महेन्द्र पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज, विमली देवी(48) पत्नी विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा,आरक्षी अंकित सिंह,आरक्षी सन्तोष कुमार मौर्य, आरक्षी सोनू कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी ऋचा श्रीवास्तव शामिल थी।

Post navigation

Previous: पुलिस आरक्षी भर्ती के संबंध में डीएम एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक
Next: शक्ति वंदन अभियान के तहत मुहम्‍मदाबाद ब्लाक में पूर्व विधायक अलका राय ने महिलाओं को किया सम्मानित

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.