भाव से एक फूल भी चढा देने से प्रसन्न हो जाते है प्रभु– प्रियंका पाण्डेय

भाव से एक फूल भी चढा देने से प्रसन्न हो जाते है प्रभु– प्रियंका पाण्डेय

जमानिया। भाव से एक फूल ही चढ़ा दें तो प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। बिना भाव के भगवान कीमती चीजों को भी ग्रहण नहीं करते। जिस व्यक्ति में ईश्वर प्रेम का भाव पैदा हो जाए तो उसे ईश्वर की लगन लगी रहती है। यह बात बुधवार को नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान में कथावाचक प्रियंका पाण्डेय ने कही।

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में काशी से पधारी कथा वाचक प्रियंका पाण्डेय ने कथा के दौरान श्रीकृष्ण भगवान अनेक बाल लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना का वर्णन किया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन पूजा व माखन चोरी लीला की कथा और लीला का कथा वाचन किया।  ब्रज भेजता है, किंतु वे कृष्ण का कुछ नहीं कर पाते हैं। इसके बाद कंस पूतना को भेजते हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण की माखन लीला, गोवर्धन लीला, बाल लीलाओं के दृश्यों का संजीव चित्रण किया गया और झांकी निकालते हुए छप्पन भोग लगाया गया। जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर प्रितम चौरसीया‚ शिवजी वर्मा‚ पंकज चौरसिया‚ सनी वमा्र‚ रवि वर्मा‚ बृजेश चौरसिया‚ महादेव पाण्डेय‚ रामा पाण्डेय‚ लक्ष्मण वर्मा‚ कमलचन्द बाबाजी‚ रामध्यानी वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।