Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूर्ण

ब्यूरो 05-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0025

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर शनिवार को विकास खंड सभागार में आरओ दिलीप शुक्ला कि अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिसमें उपचुनाव को संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी और जरूरी दिशा निर्देश दिये।

आरओ दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि विकासखंड में कुल एक ग्राम प्रधान पद तथा 286 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है। जिसको लेकर तैयारी पूर्ण है। देवा बैरनपुर के ग्राम प्रधान की मौत हो गयी है। जिस कारण से देवा बैरनपुर के ग्राम प्रधान पद पर चुनाव होना है। 06 जून कि सुबह 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नामांकन फार्म जमा होंगे। जिसके बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। बताया कि 7 तारीख को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस सुबह 8 से 3 बजे तक ले सकेंगे और अपराह्न 3 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 12 तारीख कि सुबह 7 बजे से अपराहन 6 बजे तक तथा मतगणना 14 जून कि सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म लेने और जमा करने के लिए 5 काउंटर बनाये गए है। काउंटरों की जांच कर कुछ छोटी मोटी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। मीटिंग के बाद एआरओ को जरूरी स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी है और जोश भरा। ताकि रविवार सुबह आठ बजे से नामांकन फार्म जमा किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष कराने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है। बताया कि नामांकन करने के लिए काउंटर के बाहर बैरिकेटिंग की गई है और प्रत्याशियों के खड़े होने के लिए गोले बनाये गये है।

Post navigation

Previous: जब फफक कर रो पड़े पीएचसी प्रभारी
Next: जिलाधिकारी ने जनपदवासीयों से की अपील

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.