Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिलाधिकारी ने जनपदवासीयों से की अपील

ब्यूरो 05-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0033

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह एंव मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने कैम्प कार्यालय पर रूद्राक्ष एंव कृषि अनुसंधान केन्द्र पी जी कालेज में पाकड़ एवं का वृक्षारोपण कर जनपदवासियों से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने का आवाहन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, अर्थवेद में भी कहा गया है कि ‘‘प्रकृतिः रक्षति रक्षिता…‘‘ अर्थात प्रकृति से सुरक्षा पाते रहने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाये। इसके साथ ही उन्होने पॉलीथिन प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सभी से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि प्रदूषण हमारे जीवन एवं प्राकृतिक मौसम पर प्रभाव डालता है इस हेतु प्रदूषण रोकने के लिए हम सबको यह शपथ लेनी होगी कि प्लास्टिक पॉलीथीन का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने जनपद वासियों से अपने आस-पास साफ-सफाई रखने एवं वृक्ष लगाने को कहा। उन्होने प्रदूषण से मुक्त करने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब लोगो को वृक्षो के महत्व को समझना चाहिए। उन्होने कहा कि वनो एवं वृक्षो से शुद्ध वायु, जल, वन प्राणियो को प्रकत वास सहित अनेको लाभ प्राप्त होते है। मानव जीवन को सुखी व समृद्ध बनाने में असीमित योगदान रहा है। उन्होने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा इसके साथ ही उसकी देख-भाल भी अत्यन्त आवश्यक है। पौधो के लगातार कटान से जल वायु में परिवर्तन होता जा रहा है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन वर्षा में कमी आ रही है। जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिये वह न केवल कार्यालय परिसर और घरों में पर्याप्त पेड-पौधे लगायें बल्कि उनकी समुचित देखभाल भी करें। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओ में पौधरोपण हेतु पौध वितरण किये। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जी0सी त्रिपाठी, प्रो0बालेश्वर सिंह एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण

जमानियां। नगर स्थित 132 ⁄ 33 ⁄ 11 केवी उपकेंद्र के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पौधरोपण जरूरी है। पेड़ कट रहे है और लगातार आबादी बढ़ रही है। जिससे दिन पर दिन पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए और पौधरोपण समय समय पर करना चाहिए। उन्होने सभी पर प्रति परिवार के सदस्य के सापेक्ष 5 पौधे लगाने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में फलदार पौधों को लगाया है। इस अवसर पर एसडीओ पियुष कुमार‚ जेई इंद्रजीत पटेल‚ धर्मेन्द्र यादव सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूर्ण
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.