Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

15 जुलाई को हुई प्रधान प्रतिनिधि की हत्या हत्या का हुआ खुलास पांच हत्यारोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 20-07-2024
IMG-20240720-WA0186.jpg

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना बहरियाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने गत 15 जुलाई को हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गत पन्द्रह जुलाई को थाना बहरियाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम बघाई में प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव पुत्र श्यामकेर यादव की हत्या का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्त को राजापुर मरकिया से निकली सड़क सरेआम संय्यद बाबा मजार थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के पास से करीब साढ़े चार बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर बांस का डण्डा व लोहे की चैन बरामद कर ली। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम झोटना थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर,प्रियांशु यादव पुत्र राजेज यादव  निवासी ग्राम बधाई थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, आशीष राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ग्राम बरईपार थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर, हरिओम उर्फ ओम राजभर पुत्र रामसकल राजभर निवासी ग्राम कैथौली थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर तथा शिवकुमार यादव उर्फ शिवा पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी ग्राम रामपुर बलभद्र थाना भुड़कुडा जनपद  गाजीपुर रहे। पूछताछ करने पर प्रियांशु यादव ने बताया  कि अनिल यादव मेरे पट्टीदारी थे। उन्होने कुछ समय पहले मुझे सरेआम मारा था। उसी का  बदला लेने के लिए 15 जुलाई को हम लोगो ने मौका देखकर उनके साथ मारपीट किया था, लेकिन उनको ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी ।आशीष राजभर से बताया कि सोनू के कहने पर मैंने प्रधान को मारने के लिए मैंने  एक लकड़ी के छोटे डंण्डे में साईकिल की  चैन लपेटा था जबकि सोनू यादव बांस का डण्डा लिया था । जिसकी व्यवस्था प्रियांशु ने ही किया था तथा बाकी लोग हाथ पैर से मारे थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: पिता की मौत व मां की बीमारी से परेशान युवती ने गंगा में लगाई छलांग तीन दिन बाद मिला शव

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.