Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

सरकार के दबाव में असंवैधानिक कार्य करने परघेराव कर गांधीवादी तरीके से किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता 19-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240219-WA0098.jpg

गाजीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस के बैंक खातों को सीज किए जाने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने आज 19 फरवरी सोमवार को दिन में 1 बजे से प्रदेश कमेटी के निर्देश पर गाजीपुर के मोहनपुरवा स्थित आयकर कार्यालय का घेराव कर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तख्ती और नारों से आयकर विभाग को सरकार के दबाव में असंवैधानिक कार्य न करने का नारा बुलंद किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि हाल ही में क्राउड फंडिंग के द्वारा आमजन से सहायता राशि प्राप्त की गई थी। जिसे आयकर विभाग ने पक्षपात पूर्ण ढंग से भाजपा सरकार के दबाव में सीज कर दिया है, ऐसे खातों को सीज करने का भाजपा सरकार का रवैया लोकतंत्र विरोधी है। जिसकी हम घोर निन्दा करते हैं। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा एआईसीसी और यूथ कांग्रेस के क्राउड फंडिंग खाते को मनमाने और द्वेषपूर्ण रवैए के चलते आयकर विभाग पर दबाव बनाकर फ्रीज करा दिया है, जो गलत और असंवैधानिक है, पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि सरकार के दबाव में सरकारी एजेंसियां गलत कार्य कर्वरही हैं, इसलिए हमलोग यहां आयकर कार्यालय का घेराव कर सही कार्य करने के लिए विभाग के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस वक्ताओं ने प्रदर्शन कर आयकर अधिकारियों से मांग की है कि सरकार के दबाव में नहीं संवैधानिक रूप से सही और नीतिगत कार्य करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ मार्कंडेय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा एवं उषा चतुर्वेदी,चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता,आलोक यादव, सुमेर कुशवाहा, ओम प्रकाश पांडे, जफरुल्लाह अंसारी,आशुतोष गुप्ता, परवेज खान , विद्याधर पांडे, शशि भूषण राय, झुन्ना शर्मा,शबीहूल हसन, आदिल अख्तर,रईस अहमद, विनोद सिंह, विजय शंकर पांडे, प्रदीप निषाद, रविन्द्र चौहान, सुशील सिंह, प्रकाश नारायण पांडे, राहुल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: न्यायालय के आदेश पर 40 वर्षो का अवैध अतिक्रमण हटा
Next: आगामी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.