Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेत खलिहान
  • समस्या

पम्प कैनाल बना शो पीस, किसानों की बढ़ी परेशानी

विशेष संवाददाता 31-05-2021
IMG-20210531-WA0024~2

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित नहर एवं लघु डाल विभाग का पश्चिमी एवं पूर्वी पम्प कैनाल महज शो पीस बनकर रह गया है। बिजली की सप्लाई नहीं रहने से अभी तक इनके नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिस कारण किसान काफी हताश एवं परेशान हैं।

बता दें कि गहमर पश्चिमी लघु डाल (पंप कैनाल) एवं पूर्वी लघु डाल का संचालन गेहूं की सिंचाई के बाद से ही बंद है। अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों को अपने धान की नर्सरी एवं खेती की तैयारी करने में काफी दिक्कत आ रही है। पश्चिमी पंप कैनाल के किसान मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, मोहन यादव, शिवानंद सिंह, विजय यादव, विजय राजभर आदि का कहना था की इन लघुडालो के लिए स्वतंत्र फीडर की व्यवस्था तो कर दी गई है जिस की सप्लाई करहिया पावर हाउस से आती है लेकिन गेहूं की सिंचाई के बाद से ही यहां की बिजली फाल्ट में पड़ी हुई है। बिजली एवं नहर विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते हम थक गए हैं। कोई हमारी फरियाद सुनने वाला नहीं है। अगर तत्काल बिजली की सप्लाई चालू कर पंप कैनाल नहीं चलाया गया तो हम लोगों की ना तो धान की नर्सरी पड़ पाएगी ना ही खेत की तैयारी हो पाएगी। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व ही किसानों की इस समस्या को देखते हुए जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने एक साथ पम्प कैनाल के लिए चार सब स्टेशन का उदघाटन की थी। लेकिन यह उद्घाटन महज एक कोरी औपचारिकता भर रह गया। इस संबंध में कामाख्या सब स्टेशन के जे ई रामप्रवेश चौहान ने बताया कि इस स्वतंत्र फीडर का चार्ज अभी हम लोगों को नहीं मिल पाया है। इसका संचालन बनारस से कार्यदायी संस्था द्वारा होता है। जब तक हम लोगों को चार्ज नहीं मिलेगा हम इसमें कुछ नहीं कर पाएंगे। जब इस संबंध में लघु डाल के जे ई हरिश्चंद्र चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे ऊपर के अधिकारी लगातार बनारस बात कर रहे हैं। बनारस के अधिकारियों ने दो-तीन दिन के अंदर फाल्ट को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

Post navigation

Previous: घायल वृद्ध का इलाज के दौरान हुई मौत
Next: स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा का हुआ वितरण

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.