Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • नेशनल न्यूज

मातृशक्ति की प्रेरणा का स्रोत रही महारानी अहिल्याबाई होल्कर

अनिल कुमार 10-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250110-WA0016

गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति का सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक दीपक ने अपने समापन सत्र में बताया कि मातृ शक्ति की समाज में अहम भुमिका होती है जिसके निमार्ण के राष्ट्र सेविका समिति का गठन किया गया है। भारत की समाजिक व सास्कृतिक उददेश्य व परम्पराओ को निरन्तर चलायेमान रखने के लिए प्रारम्भिक वर्ग का आयोजन किया गया। मातृशक्ति जागरण के उददेश्य से चलाया जाना वाला अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर हमारे भारतीय जीवन मुल्यो का जिता जागता उदाहरण है, अहिल्या बाई होल्कर अपने परिवारिक, राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यो में जो सामनजस्य बैठाकर पर चलती उसका वो अदभूत उदाहरण है। उनकी न्यायप्रियता पूरे भारत मे प्रसिद्ध थी। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था, इनका विवाह बाजीराव पेशवा के सेनापति मल्हार राव होल्कर के पुत्र खोड़ेराव होल्कर के साथ हुआ। उन्होने शस्त्र विद्या व शास्त्र विद्या, राजनीतिक कौशल अपने ससुराल में सिखा। न्याय के लिए उन्होने अपने पति, अपने सांस व अपने पुत्र को भी आड़े नही आने दिया और उनकी न्यायप्रियता पूरे भारत में विख्यात हो गया। अन्त में धार्मिक उत्थान के लिए बारह ज्योर्तिलिग मे सोमनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जेैन मंदिर के जिर्णोद्वार का कार्य किया जो आजतक अपना वजुद कायम रखे हुए है। उन्होने विधवा प्रथा व सती प्रथा का पूरजोर विरोध किया। इनकी मृत्यु 1775 में हो गयी। भारत में मातृशक्ति हमेशा पूजी जाती रही है। जो हमारी माताओ बहनो के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है। इस सात दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कार्यवाहिका नीलम ने बताया कि 4 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 10 जनवरी 2025 दोपहर 1 बजे तक राष्ट्र सेविका समिति का प्रारम्भिक वर्ग सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसीया में किया गया। राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय चिंतन को दृष्टिगत रखते हुए शारीरिक ,बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए 1936 से सतत कार्यरत है। समिति शिक्षा वर्गाे से बहने अपने पारिवारिक ,सामाजिक राष्ट्रीय दायित्व के प्रति और अधिक सजग व सक्रिय होकर कार्य करती रहें। इसी अभिप्राय से यह प्रारंभिक शिक्षा वर्ग आयोजित कर के सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से दण्ड, एसटी, नियुद्ध, योग और स्वदेशी खेल सिखाया जाता है और गीतों और कहानी, बौद्धिक के माध्य्म से राष्ट्र भक्ति की भावना बहनो को सिखाया जाता है। इसमे दिनचर्या की समय सारिणी पहले ही तय कर लिया जाता है जिससे बहनो को बहुत आसानी से हर विषय की जानकारी दी जाती है। इस वर्ग में शिक्षार्थीयो की संख्या 60 है और शिक्षिकाओ की सँख्या 15 है। इस वर्ग को संगठन के दृष्टिकोण से संचालित करने में जौनपुर विभाग के मछली शहर जिला, जौनपुर जिला ,गाजीपुर जिला व सैदपुर जिला व नगर ,खंड की सभी दायित्ववान बहनो की सराहनीय भूमिका रही है।

Post navigation

Previous: अपराध निरोधक समिति ने जेल के बंधिया में वितरित किया कंबल
Next: कोर्ट गवाही के लिए अब पुलिसकर्मी और डॉक्टर को नहीं जाना होगा गैर जनपद

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.