Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वर्तमान राजनितिक उपेक्षा से राजपूत वर्ग नाराज। उक्त बातें राजकुमार सिंह ने कही

ब्यूरो 08-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240408-WA0000.jpg

गाजीपुर के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह से पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि देश में वर्तमान समय में हो रहे लोकसभा चुनाव में राजपूत समाज की भूमिका पर कहा किआम लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने टिकट बंटवारे में क्षत्रिय समाज को दरकिनार किया है। राजस्थान मध्यप्रदेश बिहार झारखंड सहित उत्तरप्रदेश का राजपूत समाज अब इस उपेक्षा के खिलाफ मुखर होने लगा है। जिसे मनाने के लिए सिर्फ भाजपा आगे आई और राजनाथ सिंह को मान मनौअल के लिये लगा दिया है। किसी जमाने में हिंदुस्तान के मतदान की धुरी कहे जाने वाले क्षत्रिय समाज को जनसंख्या के आधार पर कमतर आंकना राजनीतिक पार्टियों को बहुत भारी पड़ने वाली है। कांग्रेस के लगातार सत्ता पर काबिज रहने का रहस्योद्घाटन में संजय गांधी ब्रिटेन के एक सभा में पत्रकार को जबाब देते हुए गर्वान्वित होकर कहा था कि हमारी कांग्रेस पार्टी अपनी बात सिर्फ राजपूत समाज को बता देती है। राजपूतों की पहुच एक एक घर एक एक झोपड़ी मड़ई, आदिवासी वनवासी और हर समाज के परिवार तक गहरा होता है। उनकी बातों को टालने या न मानने की हिम्मत कोई नही करता है। आज अपने बौद्धिक विकास, सांस्कारिक परिवेश एवं सांस्कृतिक धरोहरों को समेटे क्षत्रिय समाज जनसंख्या के अंधी दौड़ में पीछे रह गया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संख्या बल को प्रमुखता देने वाले दल आज क्षत्रिय समाज को उनकी मतदाता संख्या के आधार पर आंक रहे है। देश की आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाला राजपूत आज भी राष्ट्र के सत्ता निर्माण की काबिलियत रखता है।

भारत में वामपंथ के उभार और इस्लामिक चरमपंथ ने क्षत्रियों को सिनेमा और छद्म लेखनी के माध्यम से क्रूर सामाजिक छवि बना दी है। समाज के अन्य वर्गों के सभी हालातों का जिम्मेदार क्षत्रियों को बताया जाने लगा । जबकि राजपूतों ने सर्व समाज की रक्षा सुरक्षा के लिए सदैव अपना और अपनों का बलिदान दिया है। आज भी भारत के इतिहास से राजपूतों के चैप्टर निकाल दिए जाएं तो कुछ पन्ने ही शेष बचेंगे। हिंदुस्तान के साख और रसूख में राजपूतों का बहुत योगदान रहा है। जिसे वर्तमान समाज को भूलना बहुत महंगा पड़ सकता है। भारत अपने जिस पुराने गौरव की ओर लौट रहा है उसमें राजपूतों की भागीदारी नितांत आवश्यक है।

Post navigation

Previous: सदात एसओ आलोक त्रिपाठी व एसआई अफताब हुए सस्पेंड
Next: नहीं रहे भोजपुरी के जाने माने गीतकार वंश नारायण सिंह ‘मनज’

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.