Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नहीं रहे भोजपुरी के जाने माने गीतकार वंश नारायण सिंह ‘मनज’

विशेष संवाददाता 08-04-2024
IMG-20240408-WA0135.jpg

जमानियाँ । (गाजीपुर)। क्षेत्र के गगरन ग्राम निवासी भोजपुरी के जाने माने गीतकार वंश नारायण सिंह ‘मनज’ (95) हृदयगति रुकने से सोमवार को अपराह्न 12.40 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई तथा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्वजन का दरवाजे पर तांता लगा रहा।
इनका जन्म 20 जुलाई 1933 ई0 को पैतृक ग्राम गगरन (दिलदारनगर) में हुआ था। हिंदी तथा अंग्रेजी विषयों में एम0 ए0 की शिक्षा प्राप्त कर लंबे समय तक राधा कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज दिलदारनगर में एक लोकप्रिय भाषा शिक्षक के रूप में अध्यापन करने के बाद अवकाश प्राप्त कर दिलदारनगर स्थित मकान में बेटी वंदना के साथ रहते हुए साहित्य साधना करते रहे तथा कविसम्मेलनों एवं काव्यगोष्ठियों में सुकुमार कवि के रूप में अपने गीत एवं स्वर लहरी से श्रोताओं को रससिक्त करते रहे। इनकी कृति ‘लिखे कोइलरिया पिरीतिया के पाती’ को खूब सराहा गया। साहित्य साधना का यह क्रम लम्बी बिमारी के कारण टूटने लगा तथा अचानक सोमवार को स्थिति बिगड़ जाने के कारण परिजन उपचारार्थ सासाराम (बिहार) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
निधन के बाद पार्थिव शरीर दिलदारनगर लाया। अंतिम संस्कार मंगलवार को जमानियां स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। इनके निधन से भोजपुरी साहित्य जगत की अपूर्णिय क्षति हो गई। जनपद के सभी साहित्यकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा परम पिता से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा कहा कि मनज जी भोजपुरी साहित्य के स्तम्भ थे। उनके निधन से भोजपुरी साहित्य जगत की अपूर्णिय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। उनके निधन पर साहित्यकार राजेन्द्र सिंह, कुमार शैलेन्द्र, डा0 गजाधर शर्मा ‘गंगेश’, वीरेन्द्र सारंग, रविनन्दन सिंह, डॉ सुरेश राय, कामेश्वर दुबे,अमरेंद्र प्रताप सिंह,मिथलेश गहमरी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Post navigation

Previous: वर्तमान राजनितिक उपेक्षा से राजपूत वर्ग नाराज। उक्त बातें राजकुमार सिंह ने कही
Next: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.