Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विशेष संवाददाता 08-04-2024
IMG-20240408-WA0130.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सुकेश यादव (18) बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसका वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की देर रात करीब 9 बजे के दौरान मौत हो गई। परिजनों में शोक व्याप्त है। 
जानकारी के अनुसार बुधवार को अपनी बड़ी बहन माया यादव को बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलवाकर मोटरसाइकिल से अपने घर रघुनाथपुर गांव जा रहा था। इसी बीच वह जगदीशपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित हो कर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। वही बहन भी घायल हो गई। आस पास मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस कि सहायता से नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे गाजीपुर और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक जीवपुर गांव स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल में कक्षा 12 वीं का छात्र था और राम दुलार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में गुजरात में तैनात है। घटना की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बताया कि मृतक की बहन का इलाज चल रहा है। मृतक का अंतिम संस्कार रघुनाथपुर घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि पिता राम दूलार यादव ने दिया। 

Post navigation

Previous: नहीं रहे भोजपुरी के जाने माने गीतकार वंश नारायण सिंह ‘मनज’
Next: दहेज लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट, ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.