Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

आग लगी से छः लोगों की आवासीय झोपड़ी हुई जलकर खाक, प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दिया मदद का आश्वासन

विशेष संवाददाता 01-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240501-wa0143311504482916362552.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला मौजा में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे यादव बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण छः लोगों का 22 आवासीय झोपड़ी सहित गृहस्थी का सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व अग्निशमन के संयुक्त प्रयास से कडी मशक्कत से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय सभी लोग खेत में काम करने गये थे। तभी बस्ती में अचानक आग की उठती लपटों को देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन आग तेज पहुवा हवा का सहारा पाकर तेजी बढ़ते हुए एक-एक करके 22 झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। तीन घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन घर-गृहस्थी का पूरा समान जलकर कर राख हो गया तथा भीषण तपिश में छः परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। आगलगी में देवरिया गॉव निवासी सोखा यादव की चार झोपड़ी, एक बाइक, एक साइकिल, घर गृहस्थी का समान के अलावा 90 हजार नगदी व शिवबचन की छह झोपड़ी, एक साइकिल, आठ कुंतल गेंहू, साठ हजार नगदी तथा सामू यादव की चार झोपड़ी, दो लाख मूल्य का आभूषण, एक डीजल इंज‌न, साइकिल और राहुल यादव की दो झोपड़ी घर गृहस्थी का समान, रामदेव यादव की दो झोपड़ी घर गृहस्थी का पूरा समान, विरंची यादव की चार झोपड़ी, एक डीजल इंजन सहित घर गृहस्थी का पूरा समान जल गया। तहसीलदार देवेन्द्र यादव ने बताया कि अगलगी की रिपोर्ट के आधार पर पिडितों को सरकारी सहायता प्रदान किया जायेगा। सूचना मिलते ही विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुँच पर पीड़ित परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए तहसील के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल सहायता प्रदान करने की बात कहीं।

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता के लिए सरकारी सेवा से जुड़ी महिलाओं ने निकाली पिंक रैली
Next: कूड़ा गिराने को लेकर हुए मारपीट में नपा सफाई कर्मीयो ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.