Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

विशेष संवाददाता 23-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (2) (2)

गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी 2025) के तहत आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महुआबाग में मानव श्रृंखला और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन परिवहन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित लोगों और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए उनके प्रेरणादायक नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आवाह्न ने युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा और देश की आजादी में योगदान दिया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और युवा देश के परिवर्तन कर्ता होते हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटनाएं अधिकतर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 18 वर्ष की आयु के बाद ही वाहन चलाएं‚  हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं‚ दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आर.सी. श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने सड़क सुरक्षा और नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Post navigation

Previous: छात्र नेताओं ने ट्रामा सेंटर को चालू करने हेतु डिप्टी सीएम को भेजा पत्र
Next: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता अभियान और मेले का आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.