Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस मुठभेड़ में घायल लूटेरों से 1.55 लाख व सरकारी पिस्टल बरामद

विशेष संवाददाता 23-10-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000015408.jpg

गाजीपुर। थाना गहमर, थाना जमानियाँ व थाना नगसर हाल्ट की संयुक्त टीम द्वारा लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक सरकारी पिस्टल 9एम एम व लूट का एक लाख 55 हजार रुपए बरामद किया गया।
बताते चलें कि गत 21 अक्टूबर को थाना नगसर हाल्ट पर लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लूटेरे अभियुक्त की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम के समक्ष समीर उर्फ इरफान पुत्र इरशाद निवासी कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ, अरमान पुत्र सिद्दीकी कुरैशी उसे निवासी कसाई मोहल्ला जमानियाँ तथा शिवम् कुमार पुत्र राजेश गौड़ गोड़सी मोहल्ला कस्बा जमानिया थाना जमानियाँ के नाम प्रकाश में लाये गये। लूटेरों की खोज में लगी संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रात में पीली ट्विस्टर गाड़ी व रुपयों से भरे बैग के साथ अभियुक्त समीर पुत्र इरशाद निवासी कस्बा जमानियां थाना जमानियाँ को गिरफ्तार कर लिया। लूट के संबंध में विवेचक थाना नगसर हाल्ट द्वारा कड़ाई से अभियुक्त समीर उर्फ इरफान पुत्र इरशाद निवासी कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ द्वारा वादी से लूटे गए बैग,पासबुक व आधार कार्ड के बारे पूछा गया। अभियुक्त ने बैग में रखे पासबुक व आधारकार्ड को सुरहा मोड़ देवल पुलिया के पास फेंकने की बात बताते हुए बरामद करवाने की बात कही। पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर उसके द्वारा बताए गए स्थान की ओर पहुंची ही थी अभियुक्त ने अचानक उप निरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव को एक बारगी धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और झाड़ियो की तरफ भाग कर पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायर करने लगा। इस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर किया गया। इससे बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और उसे पुलिस टीम ने धर दबोचा। उसको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा भेजा गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार /घायल अभियुक्त से एक सरकारी पिस्टल 9 एम एम व दो खोखा कारतूस, लूट का एक लाख 55 हजार रुपया नगद के साथ ही वादी का आधार कार्ड व पासबुक बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ मय टीम, प्रभारी निरीक्षक गहमर मय टीम तथा प्रभारी निरीक्षक नगसर हाल्ट मय टीम व चौकी प्रभारी देवल शिवपूजन बिंद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Post navigation

Previous: मीडिया कार्यालय का किया गया उद्घाटन
Next: पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी ने कोतवाली गाजीपुर का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.