Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

श्री शिवपूजन बाबा दिव्यलोक आश्रम, करंडा में मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत सदर विधायक जयकिशन साहू ने किया भूमि पूजन

विशेष संवाददाता 14-09-2024
img-20240913-wa0153223232183245747545.jpg

गाजीपुर। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत श्री शिवपूजन बाबा (गुलेरी बाबा) दिव्यलोक आश्रम तुलसीपुर ,दीनापुर करंडा में सदर विधायक जयकिशन साहू के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन कर यात्री विश्रामालय चरण पादुका घर आदि का शिलान्यास किया गया। आपको बता दे की जिले का यह ऐसा आश्रम है जो मां गंगा के पावन तट पर स्थापित है। एक तरफ महर्षि परशुराम की भूमि तो दूसरी तरफ पवहारी बाबा व गंगादास बाबा जैसे प्रसिद्ध महात्माओं के बीच त्रिकालदर्शीय श्री शिवपूजन बाबा आश्रम जहां आए दिन हजारों भक्तों का दर्शन के लिए ताता लगा रहता है। प्रतिदिन कई हजार भक्तों का भंडारा चलता रहता है। आश्रम के सेक्रेटरी श्री राजेश चौबे जी ने बताया कि जिले में तमाम नेता आए और गए लेकिन किसी का ध्यान इस आश्रम की तरफ नहीं पड़ा। जब मैंने आश्रम के बारे में सदर विधायक जय किशन साहू से चर्चा की तब उन्होंने मुझे आश्वासन दिया की निश्चित तौर पर प्रभु के आश्रम पर यात्री विश्रामालय व चरण पादुका घर का निर्माण होगा। उसके लिए जो भी सहयोग होगा मैं सरकार के माध्यम से दिलवाने का प्रयास करूंगा। सदर विधायक जय किशन साहू ने सरकार से श्री दिव्या लोक आश्रम तुलसीपुर, करंडा को पर्यटन विभाग के माध्यम से 50 लाख रुपए का सहयोग दिलवाया और आज उसी कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भूमि पूजन का कार्य सदर विधायक के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर सेक्रेटरी राजेश चौबे, मीडिया प्रभारी आशुतोष पांडे, सरदार यादव, सुनील पांडे, रमेश यादव, पंकज गुप्ता, तथा क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौके पर उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एस एस देव पब्लिक स्कूल के प्रिंस ने मारी बाजी
Next: विद्युत संविदा कर्मियों को बांटा गया सुरक्षा कीट

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.