Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 16-06-2024
img_20240616_1141134703094941902330273.jpg

जमानियां। विधानसभा के जीवपुर गांव में समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में संघर्षरत समाजवादी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगम् वस्त्रम् भेंट कर किया।

वही सांसद अफजाल अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार निशाना साधा और कहा की सरकार की तानाशाही के जवाब में जो क्षेत्र की जनता सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा और जिस मेहनत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज़ उठा रहे हैं, वह भी सराहनीय है। जब कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद रहेगा, तभी हम तानाशाही सरकार की नीतियों के ख़लिाफ़ आवाज़ उठा पाएंगे। देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। मोदी -योगी सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश को मजहबी दंगे की आग में झोंकने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा यह सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उसके लिए खबराने की जरूरत नहीं हम समाजवादी हैं अपने सम्मान के लिए लड़ेगे मर जायेगे लेकिन झुकेगे नही।
उसी कड़ी में पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा की भाजपा सरकार से तंग आकर पूर्वांचल की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट कर विजय श्री दिलाई है। यह हमारी नही जानता की जीत है उन्होंने कहा की नफरत फ़ैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की आवाम समय का इंतजार कर रही थी। और यह भी कहा कि वर्तमान में महंगाई, बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है। तानाशाही चरम पर है। छोटे व्यापारी, किसान सब परेशान हैं। स्मार्टसिटी के नाम पर केवल लूट मची है। लेकिन यहां स्मार्टसिटी के नाम पर जनता को केवल और केवल धोखा दिया जा रहा है।
उक्त मौके पर बिरहा सम्राट विजय लाल यादव गाजीपुर, सुरेंद्र यादव बागी बलिया, बिरहा गायक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रजनीकांत यादव गाजीपुर। ने अपने भोजपुरी आवाज से हजारों लोगो के मन को मोह लिया और वाहवाही बटोरी इस अवसर गोपाल यादव जिला अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, संसार सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख दया शंकर यादव, अनिल यादव, विजय यादव, विकाश सिंह,दीपक यादव,रजनीकांत सिंह यादव, नसीम खान, प्रमोद यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, अमरीश यादव आदि सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।


Post navigation

Previous: शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Next: जमानियां कोतवाली पुलिस की सक्रियता एक घंटे में ही खोए नाबालिगों को किया बरामद

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.