Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जमानियां कोतवाली पुलिस की सक्रियता एक घंटे में ही खोए नाबालिगों को किया बरामद

विशेष संवाददाता 17-06-2024
IMG-20240617-WA0126.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव से साइकिल ले कर निकले दो नाबालिग सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कही खो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग को खोज कर परिजनों के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी सत्य प्रकाश  यादव का पुत्र अंश यादव (11) और रायपुर गांव निवासी बृजेश कुमार यादव का पुत्र दिव्यांश यादव (09) अपने नाना शेषनाथ सिंह के यहां खिदिरपुर अली नगर गांव छुट्टी में आए हुए थे। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों साइकिल से खिदिरपुर अलीनगर गांव से निकले और घर नहीं पहुंचे। जिससे घबराए परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया और करीब 1 घंटे में दोनों बच्चों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और दोनों नाबालिगों को परिजनों को  सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया गया और परिजन शेषनाथ सिंह व जय प्रकाश को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान परिजनों को हिदायत दी गई है कि अपने बच्चों का ख्याल रखें।

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next: मंत्रोच्चार के साथ हुई मां गंगा की भव्य आरती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.