Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

मंत्रोच्चार के साथ हुई मां गंगा की भव्य आरती

विशेष संवाददाता 17-06-2024
img_20240616_221702378518293064391463.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर रविवार की शाम गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मॉ गंगा उत्तरवहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में मंत्रोचार के द्वारा मॉ गंगा की भव्य महा आरती की गई ।
बता दे की मां गंगा की महाआरती में भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी की घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मां गंगा के अवतरण दिवस पर घाटों की रंग बिरंगी  सजावट से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों पृथ्वी पर साक्षात देव लोक उतर आया हो।
सुबह से ही श्रद्धालुओं को हुजूम गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ने लगा था तथा स्नान कर मॉ गंगा की भव्य आरती का दर्शन करने हेतु नगर सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु पुण्य लाभ की प्राप्ति हेतु घाट पर मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर पं० महादेव पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चन कर माँ गंगा का आर-पार का माला उतारा गया तथा मर्मज्ञ विद्धानों द्वारा मन्त्रोचार के बीच मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नपा चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता के कर कमलों द्वारा कलश पूजन के बाद 108 आरती दानी से माँ गंगा का भव्य आरती किया गया। तत्पश्चयात हवन पूजन करने के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ गया।
प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसा माना जाता है मां गंगा की उत्पति भगवान विष्णु के चरणों से हुई है और धरती पर आने से पहले मां गंगा शिव की जटाओं में समा गईं थीं। मां गंगा समस्त पापों को हरने वाली हैं। मां की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उक्त मौके पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा, सतीश वर्मा, अमित तिवारी, मोनू अग्रवाल, किशन वर्मा, वैकेश्वर जायसवाल, विकेका वर्मा, रामा पाण्डेय, मनीष पटवार, रामचन्द्र राम, सभासद प्रमोद यादव, अभिषेक गुप्ता, सागर वर्मा  आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जमानियां कोतवाली पुलिस की सक्रियता एक घंटे में ही खोए नाबालिगों को किया बरामद
Next: पच्चीस हजार का इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.