Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पच्चीस हजार का इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

विशेष संवाददाता 18-06-2024
img-20240618-wa00417717561721498497312.jpg

गाजीपुर। रात्रि में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अपराधी को पुलिस टीम ने दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दे की अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 17 जून 2024 की रात को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर द्वारा पूर्वांचल अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस पार्टी पर  मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने का प्रयास किया। उसके बारे में आरटी सेट से सूचना देकर उसका पीछा किया गया।   हाटा नहर पुलिया से पहले ग्राम मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा उसकी घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो भाग रहा बदमाश हड़बड़ी में मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर पड़ा। गिरने के पश्चात अपने को घिरता देख वह पुलिस टीम पर फायर करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किये गए जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसी दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को धर दबोचा। उसे प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर तथा तीन खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा बीस हजार रुपए नकद बरामद किया है। घायल बदमाश सूरज शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा निवासी निवासी बी 30/251 नगवा थाना लंका जनपद वाराणसी का निवासी है और गाज़ीपुर से रु 25,000 का इनामियां है।

Post navigation

Previous: मंत्रोच्चार के साथ हुई मां गंगा की भव्य आरती
Next: नहर में 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.